उत्तराखंड में लक्सर विधायक पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए विधायक के रिश्तेदार ने ही परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी दी है...
-
कपिल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand MLA sanjay gupta stuck in warning of suicide
हरिद्वार: कभी रिश्वतखोरो का स्टिंग वीडियो भेजने वाले को 5,000 का इनाम देने की घोषणा करने वाले बीजेपी विधायक संजय गुप्ता विवादों में हैं। हरिद्वार के लक्सर से स्थानीय विधायक के खिलाफ उसके रिश्ते के साले ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया में डाले गए इस पोस्ट के बाद खलबली मच गई है। युवक ने विधायक की हरकतों से परेशान होकर परिवार के साथ सामुहिक आत्महत्या की धमकी दी है। इतना ही नहीं परिवार ने अब विधायक के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। पोस्ट डालने वाले युवक की पत्नी ने इस संबंध में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। लेकिन इस आरोप की बीच विधायक संजय गुप्ता ने खुद को बेगुनाह बताते हुए आरोपों को निराधार बताया और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
यह भी पढें - देहरादून में बवाल..व्यापारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, छावनी में बदला प्रेमनगर
अपने ‘झोंटा बिरयानी’ वाले बयान से विवादों में आए लक्सर विधायक संजय गुप्ता को लेकर शुरु हुए इस नए विवाद ने परेशानियां खड़ी कर दी है। बताया जा रहा है कि संजय गुप्ता के ससुराल अकोढ़ा खुर्द गांव निवासी रिश्ते में उनके साले दीपक गुप्ता से कुछ बातों को लेकर खींचतान चली आ रही है। लेकिन विवाद के सोशल मीडिया में इस तरह से सामने आने के बाद से लक्सर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। आरोप लगाने वाले दीपक गुप्ता ने अपने पोस्ट के जरिए कहा कि विधायक संजय गुप्ता अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते सरकारी अधिकारियों के ऊपर दबाव बनाकर उनके ठेकेदारी के काम को प्रभावित कर रहे थे। दिपक ने विधायक पर पैसे मांगने के भी आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे नहीं देने पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड से रोहिंग्या मुसलमान बाहर खदेड़े जाएंगे, सरकार ने साफ तौर पर दी चेतावनी
अपने फेसबुक पोस्ट में दीपक गुप्ता ने लिखा था कि विधायक के हस्तक्षेप के चलते उनका सरकारी विभागों में लाखों रुपया फंसा पड़ा है। इसी पोस्ट में दीपक ने विधायक को चेतावनी देते हुए लिखा कि अगर उनके परिवार को परेशान करना बंद नहीं किया गया तो वह सामुहिक आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। वही दीपक गुप्ता की पत्नी रश्मि गुप्ता ने इस मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने मांग की है। अपने खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद विधायक संजय गुप्ता ने दीपक गुप्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि दीपक पिछले कुछ दिनों से सरकारी विभागों में उनके नाम का इस्तेमाल कर दबदबा बनाकर अपना काम कर रहा है। जिसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने सरकारी अधिकारियों को किसी के भी दबाव में आकर काम न करने की सख्त हिदायत दी थी। विधायक ने अब इस मामले को लेकर दीपक गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कही है।