Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में पूजा के लिए दो लोग गए थे। वो खुशी खुशी घर से निकले थे लेकिन वापस लौट नहीं पाए। इससे उनके गांव में मातम का माहौल है। दरअसल गंगोलीहाट तहसील के सुवाल गांव के लोग पूजा के लिए रामगंगा नदी के किनारे मौजूद चंडिकाघाट मंदिर गए थे। आपको बता दें कि ये मंदिर पिथौरागढ़ से 36 किलोमीटर दूर स्थित है। पूजा से पहले कुछ ग्रामीण रामगंगा नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान गांव के ही विनोद नाथ और जगदीश नाथ नाम के दो युवा रामगंगा नदी की तेज धार में बह गए। इसके बाद तको मौके पर ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों ही बहते बहते काफी दूर निकल गए। तुरंत ही इस बात की खबर पिथौरागढ़ की पुलिस टूम को दी गई।