Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: हमें ये वीडियो एक फेसबुक पेज के जरिए मिला है। जरा गौर से ये वीडियो देखिए और इस वीडियो में उत्तराखंड पुलिस का सिपाही एक ड्राइवर को जमकर गालियां दे रहा है। जो कांस्टेबल गालियां दे रहा है, उसका नाम नीरज कुमार बताया गया है। बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के रोडवेज के बस ड्राइवर के पुलिस कांस्टेबल नीरज गाली गलौच कर रहे हैं। खबर है कि हिमाचल रोडवेज की बस सरकाघाट से हरिद्वार जा रही थी। रायवाला के पास ये पूरी घटना हुई है। कांस्टेबल नीरज कुमार बस ड्राइवर से गाली गलौच तो कर रहे हैं साथ ही लाठी के दम पर ड्राइवर को धमकाया भी जा रहा है। हालांकि राज्य समीक्षा की टीम इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करती लेकिन अगर ऐसा है, तो उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को आखिर किसने ये अधिकार दिया कि बीच सड़क पर किसी को गालियां दें ?