देवभूमि का अमृत: चैंसू की दाल का बेमिसाल स्वाद..कैंसर, शुगर जैसी बीमारियों का इलाज!

अगर आप पक्के पहाड़ी हैं तो गाहे-बगाहे आपने चैंसू की दाल का स्वाद तो चखा ही होगा। चैंसू की दाल अपने बेमिसाल स्वाद के साथ साथ गंभीर बीमारियों का इलाज है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
chainsu ki daal: benefits of chainsu ki daal
Image: benefits of chainsu ki daal

: दाल खाना तो हर किसी को अच्छा लगता है। खासतौर पर पहाड़ी दालों की बात ही अलग है। प्रकृति के अनमोल खजाने के साथ साथ उत्तराखंड में इतनी दालें उगाई जाती हैं, जो स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए भी बेमिसाल हैं। अगर आप उत्तराखंड से हैं तो आपने चैंसू की दाल का स्वाद जरूर चखा होगा। ज्यादातर काले या सफेद भट्ट को पीसकर ये दाल बनाई जाती है। खासतौर पर सर्दियों में इस दाल का सेवन करना स्वाद और सेहत है लिए लाभकारी माना जाता है। इसकी वजह बेहद खास है क्योंकि इसमें एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं। प्रोटीन की जबरदस्त मात्रा के साथ साथ विटामिन, खनिज, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और विटामिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह सभी तत्व शरीर के लिए बेहद जरूरी कहे जाने वाले अमीनो एसिड का काम करते हैं।

यह भी पढें - देवभूमि का अमृत..गहत की दाल, जिससे कभी विस्फोटक बनाया जाता था..जानिए फायदे
अब जरा ये भी जानिए कि पहाड़ के लोगों को सेहतमंद क्यों कहा गया है। इसकी एक वजह चैंसू की दाल भी है। काले या सफेद भट्ट के चैंसू में कार्बोहायड्रेट, वसा, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और मिनरल्स जैसे तत्व भी इस दाल में पाए जाते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। अब ये भी जानिए कि इन सब तत्वों की मदद से किन किन बीमारियों का इलाज संभव है। दिमाग को तेज करने में ये बेहद फायदेमंद है। दिल के रोग होने पर भी भट्ट यानी सोयाबीन खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है तो इस दाल का सेवन रोजाना करें। इसमें लेसीथिन पाया जाता है जो लीवर के लिए भी फायदेमंद है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ये एक बेहतर उपचार है।

यह भी पढें - देवभूमि का अमृत: गंभीर बीमारियों का अचूक इलाज है कोंणी, इसके बेमिसाल फायदे जानिए
भट्ट में मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हमारे शरीर में जाकर हमारी हड्डियों की मजबूत बनाता है | अगर आपके शरीर में कैल्शियम को कमी है या फिर आपकी हड्डियाँ कमजोर है तो आप इसका सेवन रोजाना करे जिससे आराम मिलेगा | इशके अलावा शुगर के मरीजों के लिए भट्ट के चैंसू की दाल बेहद फायदे वाली है। बताया जाता है कि इसमें फेनोलिक एसिड पाया जाता है जो की शरीर से कैंसर को बढाने वाली सेल्स को दूर करके शरीर को आराम देता है | इसके अलावा यह उतकों का भी निर्माण करता है | चैंसू की दाल को हमेशा लोहे की कढ़ाई में बनाएं। दरअसल इससे इसमें आयरन की क्षमता बढ़ जाती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। कुल मिलाकर कहें तो चैंसू स्वाद के साथ साथ सेहत का भी खजाना है।