उत्तराखंड को 7 अक्टूबर से नई सौगात मिलने जा रही है। एक और हवाई अड्डे पर 7 अक्टूबर से सफर शुरू होगा। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
-
रश्मि पुनेठा
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: nainisaini airport to start from 7 october
: उत्तराखंड को 7 अक्टूबर को एक और सौगात मिलने जा रही है। सात अक्टूबर को पीएम मोदी पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई अड्डे की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी नैनीसैनी पहुंच सकते हैं। इस हवाई पट्टी पर तीन अक्टूबर को ट्रायल लैंडिंग होनी है। फिलहाल हेरिटेज ऐविएशन को शेड्यूल कम्यूटर आपरेशन लाइसेंस मिलना ही बाकी रह गया है। सात अक्टूबर से हवाई सेवा शुरू करने के लिए सारी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कर दिया गया है। नैनीसैनी हवाई अड्डे की मजबूती और महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेना के लिए भी ये हवाई पट्टी बेहद अहम है। 30 सितंबर को ही नैनीसैनी हवाई पट्टी पर वायुसेना का 32 सीटर विमान सफलतापूर्वक उतारा गया। अब जरा इसकी खूबियां भी जान लीजिए।
यह भी पढें - उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें अब नेपाल तक चलेंगी, हो गया बड़ा फैसला!
इस विमान के उतरने के बाद बड़े विमानों की उड़ान की संभावना को और ज्यादा बल मिला है। खास बात ये है कि तेज़ रफ्तार वाले विमानों को उतारने के लिए हवाई पट्टी का रन-वे फिट पाया गया है। इससे पहले जीपीएस उपग्रह से लैस गियरलेस स्वीडिश वाहन ने भी इस पट्टी को परखा है। आपको जानकर खुशी होगी कि इस 1600 मीटर के रन वे पर 100 से लेकर 150 किमी प्रति घंटा तक के विमानों के उतरने की जांच की गई। हवाई पट्टी पर घर्षण की जांच भी सही पाई गई है। सात अक्तूबर से यहां हवाई सेवा करने के लिए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। इसके लिए बकायदा टर्मिनल में एयरलाइन बुकिंग काउंटर भी स्थापित कर दिया गया है। खास बात ये है कि उत्तराखंड से सटी सीमाओं से दुश्मन पर नज़र रखने के लिए भी यहां से वायुसेना के विमान उड़ान भर सकेंगे।
यह भी पढें - केदारनाथ में स्वरोजगार का फॉर्मूला सुपरहिट, अब खुलने जा रहा है उत्तराखंड हाट बाजार
इस वक्त उत्तराखंड में चीन की घुसपैठ की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में चीन की हर हरकत पर नज़र रखने के लिए सरकार उत्तराखंड में कई तरह की काम कर रही है। फ्लाईओवर, सड़कें, रेलमार्ग और हवाई अड्डे तैयार हो रहे हैं। ऐसे में नैनीसैनी हवाई अड्डा कई मायनों में अहम है। पंतनगर, लखनऊ और दिल्ली से एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारी भी यहां पहुंच गए हैं। लाइसेंस जारी होते ही हवाई सेवा शुरू करने की आखिरी बाधा भी दूर हो जाएगी। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि सात अक्तूबर से नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार शाम तक हवाई अड्डे में सिक्योरिटी तैनात हो जाएगी। ऐसे में 7 अक्टूबर से इस एयरपोर्ट पर सफर शुरू होने की पूरी संभावनाएं हैं।