Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उम्र सिर्फ 18 साल और इतनी छोटी उम्र में ही बड़े कारनामे कर दिखाएं हैं उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने। अल्मोड़ा जिल में जन्मे लक्ष्य एक जबरदस्त बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 53 साल बाद देश को एशियन जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल दिला चुके हैं। लक्ष्य वो खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन रैंकिग में नंबर वन पायदान को छू चुके हैं। बुल्गारिया ओपन, इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में देश को जीत दिलाने वाले लक्ष्य ने अंतर्राष्ट्रीय फलक पर अपनी एक अलग ही पहचान कायम की है। अब उत्तराखंड के इस बेटे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अर्जेंटीना में होने वाले तीसरे यूथ ओलंपिक गेम्स में लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए देशभर से 68 सदस्यीय टीम तैयार की गई है।