Video: DM दीपक रावत ने किया करप्शन का पर्दाफाश, तुरंत रोका सभी का वेतन..देखिए

जब डीएम दीपक रावत ने रजिस्ट्री ऑफिस में छापा मारा, तो एक नहीं बल्कि सैकड़ों गलतियां पकड़ लीं...देखिए वीडियो।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
deepak rawat: DM deepak rawat raid in rajistry office
Image: DM deepak rawat raid in rajistry office

हरिद्वार: रजिस्ट्री..घर , मकान, दुकान, संस्थान के मामलों में हर किसी को रजिस्ट्री ज़रूरी होती है। आज भी देश में कई दफ्तर ऐसे हैं, जहां रजिस्ट्रार के साथ साथ ऑफिस के कर्मचारी भी रजिस्ट्री देने से पहले कई तरह की आनाकानी करते हैं। साफ शब्दों में कहें तो फ्री की तनख्वाब खाने की आदत ऐसे लोगों को हो गई है। रजिस्ट्री के मामलों में गड़बड़ी करके ऐसे अफसर और कर्मचारी भ्रष्टाचार को खुला न्यौता देते हैं। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कौन करेगा ? शुक्र है कि उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे भी हैं, जो ऐसे मामलों पर भी पैनी नज़र रखते हैं। उन्हीं में से एक हैं डीएम दीपक रावत। आज हम आपको डीएम दीपक रावत का एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं, जब उन्होंने रजिस्ट्री ऑफिस में ही छापा मार दिया। इस दौरान उन्होंने एक नहीं बल्कि सैकड़ों गलतियां पकड़ी। शिकायतें पाए जाने पर कर्मचारियों की तुरंत ही तनख्वाह भी रोक दी गई।

यह भी पढें - Video: DM दीपक रावत ने अंधेरे में मारा छापा, नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप...देखिए
इससे पहले भी डीएम दीपक रावत ने सब रजिस्ट्रार ऑफिस का निरीक्षण किया था। उस दौरान भी उन्होंने कुछ बातें साफ की थी। उस दौरान उन्होंने साफ निर्देश दिए थे कि जो भी रजिस्ट्री होती हैं, वो रजिस्ट्री पार्टी को तुरंत मिल जाए। महीनों पुरानी रजिस्ट्री ऑफिस में ही पड़ी हैं, तो आखिर उसका क्या मतलब ? अगर ऑफिस में रजिस्ट्री यूं ही पड़ी रहती हैं तो साफ है कि मामले में कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ी है। अब जब डीएम ने सब रजिस्ट्रार ऑफिस में अचानक छापा मारा तो कहीं 60 और कहीं 80 रजिस्ट्री ऐसे ही पड़ी हुई थीं। खास बात ये है कि जिसे रजिस्ट्री दी गई हैं, उनकी तरफ से रजिस्टर में दस्तखत भी नहीं थे। डीएम दीपक रावत ने वो सभी रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए हैं। एक और बात ये है कि रजिस्ट्री स्कैन होकर सिस्टम में भी नहीं चढ़ रही थीं।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड में नहीं रुकेगा ऑल वेदर रोड का काम..आखिर क्यों? वजह जान लीजिए
ये सब कुछ देखकर डीएम दीपक रावत ने कहा कि इस ऑफिस में जितने भी रजिस्ट्रार हैं और क्लर्क हैं..सभी की तनख्वाह रोक दी गई है। डीएम ने कहा कि जब तक ये काम निपट नहीं जाते, तब तक किसी को वेतन नहीं मिलेगा। काम पूरा होने पर जब उन्हें बताया जाएगा, तब ही वेतन दिया जाएगा। डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि मामले में कहीं भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जो कि भ्रष्टाचार का संकेत है। देखिए वीडियो।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: