Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: देवभूमि उत्तराखंड को महादेव कैलाशपति शिव की तपस्थली कहा जाता है। यहां जगह जगह पर भगवान शिव के अलौकिक मंदिर और उनसे जुड़ी कहानियां साबित करती हैं भगवान शिव इसी धरा पर निवास करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे धाम के बारे में बता रहे हैं, जिसकी ख्याति दश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। हर साल यहां विदेशों से भई सैकड़ों भक्त आते हैं और भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हैं। पौड़ी जनपद के जयहरीखाल विकासखण्ड के अन्तर्गत लैन्सडौन डेरियाखाल – रिखणीखाल मार्ग पर स्थित चखुलाखाल गांव। इस गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच एक बेहद ही खूबसूरत जगह में मौजूद है ताड़केश्वर भगवान का मंदिर। देवदार के करीब 4 किलोमीटर के जंगल के बीच में मौजूद ताड़केश्वर धाम अध्यात्मिक चेतना और उत्कृष्ट साधना का केंद्र कहा जाता है।