उत्तराखंड में इन सबने एक बच्ची को गाली दी थी..अब इनका हाल देख लीजिए

उत्तराखंड में कुछ लोगों को एक बच्ची को गाली दे दी। इसके बाद उन लोगों का जो हाल हुआ, ये तस्वीर उसी की कहानी बयां कर रही है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand news: Brawl between two groups in uttarakhand
Image: Brawl between two groups in uttarakhand

हरिद्वार: उत्तराखंड के रुड़की में जो कुछ भी हुआ, उससे हर कोई हैरान है। रूड़की के पथरी क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक बच्ची को गालियां दे दी। इसके बाद ऐसा बवाल हो गया कि हर कोई दंग रह गया। दो पक्षों के बीच जबरदस्त खूनी संघर्ष हुआ और इसमें 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए। खबर है कि इस मारपीट में दोनों तरफ से पथराव हुआ, लाठी-डंडे चले और जबरदस्त मारपीट हुई। हालत यहां तक आ पहुंची है कि एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके बाद से पुलिस भी एक्शन में आ गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए के लिए पीएसी तैनात की गई है। अब ये भी जानिए कि आखिर हुआ क्या था और कैसे ये सब कुछ हुआ है।

यह भी पढें - पहले प्यार के जाल में फंसाकर शादी की, फिर ससुर-जेठ के सामने परोसा..गर्भवती हुई तो फेंक दिया
बताया जा रहा है कि इब्राहिमपुर के पथरी गांव में पांच वर्षीय बच्ची अपने मामा के घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान फिरोज नाम का युवक वहां बाइक लेकर आया। इस दौरान बच्ची अनजाने में बाइक के आगे आ गई। आरोप है कि फिरोज ने इस दौरान बच्ची को गाली दे दी। बस फिर क्या था..बच्ची के मामा बाहर आए और उनके पीछे पीछे परिवार के बाकी सदस्य भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौच शुरू हो गई। देखते ही देखते फिरोज की ओर से काफी संख्या में लोग वहां आ गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई। लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की खबर पुलिस को दी।

यह भी पढें - उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी..12 लोग गंभीर रूप से घायल
खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाठियां भांजने लगी। तब जाकर मामलसे को शांत कराया गया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक पक्ष के सत्तार, माजिद, जाहिद, पप्पू पुत्र सत्तार, खुशनूदा पुत्री सहीद, नवीद पुत्र यहीद, तौहीद, जावेद पुत्र मौसीन, परवेज पुत्र सहीद, सबिया पत्नी तौहीद, हीना पत्नी नावेद और दूसरे पक्ष के रुस्तम खान, फिरोज खान, अमजद खान, परवीन आदि घायल बताये जा रहे हैं। अस्पताल के मुताबिक खुशनूदा और जाहिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि दो घायल अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। एक बच्ची को गाली देने पर दो पक्षों के विवाद ने खूनी जंग का रूप ले लिया और तस्वीर आपने सामने है।