Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: उत्तराखंड में प्रतिभाएं निखरकर सामने आ रही हैं। खासतौर पर उत्तराखंड के बच्चे देश के बड़े मंचों पर अपना दम दिखा रहे हैं। हाल ही में सीबीएसई नेशनल एयर राइफल एंड एयर पिस्टल शूंटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। गर्व की बात ये है कि उत्तराखंड के बच्चों ने इस चैंपियनशिप में दो गोल्ड समेत चार मेडल्स पर कब्जा किया है। खास बात ये है कि एक ही स्कूल के छात्रों ने ये कारनामा कर दिखाया है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दो गोल्ड मेडल और दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
विनीत बलूनी, अंशुमन, गोपेश रावत, ने अंडर-17 एयर पिस्टल में टीम ईवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।