उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कल से उत्तराखंड में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है । इसकी बड़ी बातें जानिए।
-
कपिल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: sena bharti in uttarakhand
नैनीताल: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। अगर आप सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, कल से आप सेना भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिलों के युवाओं को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। खास बात ये है कि इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आइए इस भर्ती की कुछ खास बातें आपको बताते हैं।
सबसे पहले ये बात जान लीजिए कि बिना आधार कार्ड के किसी को भी भर्ती रैली में शामिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी। सेना भर्ती के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
17 से 25 साल की उम्र के युवा इस भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढें - शुरू हुआ देवभूमि का ऐतिहासिक मेला, जानिए गौचर मेले की 10 दिलचस्प बातें
24 नवंबर को बागेश्वर जिले के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा।
25 और 26 नवंबर को अल्मोड़ा के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन होगा।
इसके अलावा 29 और 30 नवंबर को नैनीताल के युवाओं के लिए भर्ती रैली का कार्यक्रम तय किया गया है।
कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को लंबाई में छूट मिलेगी। इसके लिए युवाओं को प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण 24 सितंबर से होगा। अलग-अलग पदों के मुताबिक आयु और योग्यता का निर्धारण किया गया है।
इस बारे में कुछ और भी खास बातें जानिए।
यह भी पढें - रणजी ट्रॉफी: उत्तराखंड की तीसरी रिकॉर्डतोड़ जीत, सौरभ रावत और दीपक धपोला बने स्टार
अब आपको बताते हैं कि इस दौरान किन किन पदों के लिए भर्ती होगी।
सैनिक तकनीकी, सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, सैनिक नर्सिग सहायक, सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक फार्मा।
सैनिक फार्मा के लिए आयु सीमा 19 से लेकर 25 साल रखी गई है। बाकी पदों पर साढ़े 17 से 25 साल तक उम्र रखी गई है।
एक बार फिर से आपको बता दें कि भर्ती के दिन आधार कार्ड लाना बेहद जरूरी है और इसके बिना इंट्री नहीं मिलेगी।
बड़ी तादाद में भर्तियों के खुलने से कुमाऊं के युवाओं में जश्न का माहौल है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये वास्तव में अच्छी खबर है।