Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: आज उत्तराखंड के दो सपूत शहीद हुए हैं। एक तरफ चमोली जिले के स्यूंण गांव के सुरजीत सिंह राणा राजौरी में माइन ब्लास्ट में शहीद हुए। तो दूसरी तरफ अल्मोड़ा के लाल सूरज सिंह भाकुनी भी शहीद हुए हैं।
सूरज सिंह भाकुनी ग्राम पालड़ी पोस्ट जिगोली तोली भनोली, जिला (अल्मोड़ा) के निवासी थे। सूरज सिंह 8वीं कुमांऊ रेजीमेंट में तैनात थे। बताया जा रहा है कि बीते दिन शाम 4.30 बजे जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों की गोली का जवाब सूरज सिंह भाकुनी ने वीरता से दिया। खबर है कि सूरज सिंह भाकुनी 4 आतंकियों को ढेर कर वीरगति को प्राप्त हुए हैं। सूरज सिंह भाकुनी के पिता का नाम नारायण सिंह भाकुनी है। शहादत की खबर के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर मे हुऐ आतंकी हमले मे उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ग्राम पालड़ी पोस्ट ऑफिस जिगोली तोली के 8...
Posted by Naveen Singh Kanwal on Saturday, December 1, 2018