‘ब्यो कू न्यूतु’...गढ़वाली में छपा शादी का कार्ड, सोशल मीडिया पर मिला शुभ संदेश!

सोशल मीडिया पर अगर ऐसे शुभ संदेश वायरल हों तो अच्छा लगता है। गढ़वाली में लिखा गया शादी का ये कार्ड एक अच्छी कोशिश है..देखिए
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड : invitation card of ishaan dobhal wedding
Image: invitation card of ishaan dobhal wedding

रुद्रप्रयाग: न्यूति याले न्यूति मै न् हल़्दानु बाड़ी, आज चह्येंद हल्दी को काज
आज न्यूति याले मै न् फूलों की डाली, आज चह्येंद फूलों को काज
न्यूती बुलौंदो पूजी पठौलो, कर्यां हमरु सुफल काज
पारंपरिक गढ़वाली मांगल के साथ एक साधारण से कार्ड में शादी का न्योता छपा है, हर शब्द गढ़वाली में लिखा है, आपको बुलावा मिला है...इससे बेहतर क्या होगा?
आज के दौर में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सिर्फ संस्कृति को बचाने की बात नहीं करते बल्कि इसके लिए धरातल पर अपनी तरफ से अच्छी कोशिशें कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर इसके शुभ संकेत दिख रहे हैं। इन्हीं में से एक है गढ़वाली बोली में लिखा हुआ शादी का ये कार्ड। आगे हम आपको इसका वीडियो भी दिखा रहे हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड से एक अच्छी खबर, ससुर ने पिता बनकर किया विधवा बहू का कन्यादान
पांडवाज़ ग्रुप के ईशान डोभाल की शादी का ये कार्ड है। परिवार के सबसे बड़े बेटे की शादी है, पिता प्रेम मोहन डोभाल ने खूबसूरत शब्दों के साथ इस कार्ड को सजाया है। पहले कार्ड देख लीजिए।
invitation card of ishaan dobhal wedding

यह भी पढें - सिर्फ गढ़वाल में ही कहां से आया ‘अरसा’ ? 1100 साल पहले का इतिहास जानिए
अपनी बोली और भाषा बचाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? आज का युवा जागरूक है और इस तरह की छोटी-छोटी कोशिशों से अपनी संस्कृति को बचाने के लिए कुछ किया जा सकता है...वरना सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए तो बहुत कुछ है। कुछ अच्छे संदेश और संकेत सोशल मीडिया पर वायरल होने चाहिए..यकीन मानिए बहुत कुछ बदल सकता है। देखिए ये खूबसूरत वीडियो।

ईशान दग्ड़ा नेहा का ब्यो कारिज मा सब्यूँ तैं न्यूतो!

Posted by Prem Mohan Dobhal on Saturday, December 1, 2018