Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, वो वास्तव हैरान करती हैं। तक्या दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग इस तरह गिर सकते हैं? उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दहेज की डिमांड पूरी ना दहोने पर ससुराल पक्ष ने ही बहू का रेप करवा दिया। हरिद्वार के मंगलौर में दहेजलोभी ससुराल वालों ने दहेज के लिए रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रख दिया। आरोपी ससुराल वालों ने पहले विवाहिता पर दहेज में कार देने का दबाव बनाया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई तो अपने एक परिचित से विवाहिता का रेप कराया। उत्पीड़न जब हद से ज्यादा बढ़ गया, तो पीड़ित के परिजन उसे वापस घर ले आए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।