Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड से आज की ब़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान में मौजूद एक स्टील फैक्ट्री में धमाका हो गया। ये धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोटद्वार में मौजूद पीएल स्टील प्राइवेट लिमिटेड में स्क्रैप काटने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद गुस्साए मजदूरों ने फैक्ट्री में हंगामा कर दिया। काी देर तक मजदूरों ने शव उठाने नहीं दिए। बताया जा रहा है कि ये घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। बताया जा रहा है कि स्क्रैप काटने के दौरान गैस कटर का सिलेंडर फट गया।