Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में बीते दिनों से जो कुछ भी हो रहा है, वो वास्तव में हैरान करता है। एक कोच ने ट्रेनिंग के बहाने छात्रा से छेड़छाड़ की और अब उस पर ही केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। देहरादून में स्विमिंग कोच द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि स्कूल प्रबंधक मामले में समझौता कराने के लिए उनके घर आए थे। प्रबंधक ने उन्हें 25 लाख रुपये लेकर मुकदमा खत्म करने को कहा। वहीं इस संबंध में शिकायत मिलने पर एसएसपी ने स्कूल प्रबंधक को छात्रा से संपर्क न करने की हिदायत दी है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने स्कूल प्रबंधक से कहा कि वो छात्रा के घर नहीं जाएंगे। अगर उन्हें कोई बात करनी है तो वे इसके लिए पत्राचार कर सकते हैं। अब जानिए ये पूरा मामला क्या है।