Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: मकर संक्रांति का त्योहार आने को है और हर साल उत्तराखंड में इस खास पर्व को बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के थल नदी और डाडामंडी में गिंदी का मेला लगता है और सबसे खास बात ये है कि यहां मकर संक्रांति के दिन रग्बी जैसा खेल खेला जाता है। इस खेल में जो पक्ष सबसे ज्यादा ताकतवर होता है वो इस खेल को जीत लेता है।
गढ़वाल के डाडामंडी में लगता है गिंदी मेला
डाडामंडी कोटद्वार से मात्र 23 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां करीब सौ से ज्यादा गांवों के लोग इस पर्व को मनाने के लिए एकत्र होते हैं। मेला डाडामंडी में लोहे के एक पुल के नीचे लगता हैं। पुल के नीचे बरसातों में नदी रहती है। लेकिन ऐसे ये नदी सूखी रहती है। खेल में दोनों पक्षों के बीच में एक चमड़े की गेंद रखी जाती है। जिसे अपने-अपने पाले में ले जाने की प्रतियोगिता दोनों पक्षों में होती है। हालांकि इस खेल में कई लोग जख्मी भी हो जाते हैं।