Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: अब आपको एक ऐसे किसान की कहानी सुनातें हैं जो खेतों में फसल और मैदान पर सोना उगाते हैं। ये किसान हैं हरिद्वार के मुंडलाना के रहने वाले 36 साल के जसवीर जो कि एथलेटिक्स कोच भी हैं। मंडल स्तर के एथलीट रह चुके जसवीर कभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन करने का सपना देखा करते थे, लेकिन गरीबी की वजह से उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। निराश होने की बजाय जसबीर ने दूसरी खेल प्रतिभाओं को तराशने की ठानी और उन्हें इस मेहनत का फल भी मिल रहा है। देहरादून में हो रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में उनके दो शिष्य गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जसवीर राजधानी में हो रहे खेल महाकुंभ में हरिद्वार जिले के खिलाड़ियों के साथ हिस्सा लेने आए हैं। उनसे ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों ने राज्यस्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।