उत्तराखंड के ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर जलवा दिखा रहे हैं। अब उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत लड़की की एंट्री हुई है।
-
आदिशा
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Rishabh pant and isha negi
हरिद्वार: भारत के 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। मूल रूप से उत्तराखंड के गंगोलीहाट के रहने वाले ऋषभ इसके बाद से बेहद उत्साहित हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा के बाद दूसरे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 58.33 की औसत से 350 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटकर उन्होंने अपनी 'स्पेशल फ्रेंड' के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी 'खास दोस्त' के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दिख रही युवती ईशा नेगी हैं। ईशा नेगी फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं। वो एक उद्यमी और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के ऋषभ पंत से पंगा मत लेना, ऑस्ट्रेलिया में वायरल हुआ ये गीत..देखिए
ऋषभ पंत और ईशा नेगी ने एक साथ अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये फोटो शेयर की है। इसके साथ ही ऋषभ पंत ने फोटो शेयर करके लिखा है- just want to make you happy because you are the reason I am so happy यानी ‘’मैं आपको खुश देखना चाहता हूं, क्योंकि आप वो वजह हैं, जिससे मैं बहुत खुश हूं।

यह भी पढें - अपने गांव में इंटरनेशनल क्रिकेटर एकता बिष्ट, न्यूजीलैंड जाने से पहले दी गुड न्यूज
सिर्फ ऋषभ ही नहीं बल्कि ईशा नेगी ने अपने अकाउंट से फोटो साझा करते हुए लिखा है ‘My man, my soulmate, my best friend, the love of my life rishab pant’। सिडनी में चौथे टेस्ट के दौरान नाबाद 159 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जमाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। इसके अलावा ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेट के पीछे कुल 20 कैच लिए। इसके साथ ही वो एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय विकेटकीपर बने। फिलहाल ऋषभ पंत की जिंदगी में एक खूबसूरत लड़की आई हैं और वो काफी खुश नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ईशा नेगी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। हर कोई इस जोड़ी को देखकर काफी खुश है। कुछ ने तो इस जोड़ी को भविष्य की शुभकामनाएँ भी दे दी हैं।