उत्तराखंड शर्मसार..दो दरिंदों से तंग आकर एक बेटी ने कॉलेज जाना छोड़ा

मंगलौर में मनचलों के डर से एक छात्रा घर में कैद होने को मजबूर है। अश्लील हरकतों से परेशान बीए की छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखंड: Mangalore student molestation
Image: Mangalore student molestation

हरिद्वार: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान कैसे सफल होगा, जब प्रदेश में लड़कियां ही सुरक्षित नहीं हैं। उत्तराखंड के रुड़की में शोहदों की हरकतों से तंग आकर एक छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे अगवा करने की भी कोशिश कर चुके हैं। दोनों युवक उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, यही नहीं छात्रा के परिजनों को भी आरोपी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन उसे वहां से भी कोई मदद नहीं मिली। डरी-सहमी छात्रा घर में कैद रहने को मजबूर हो गई है। एसपी देहात ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस पर लगे आरोपों की जांच करने की बात कही है। घटना मंगलौर इलाके की है, जहां दो लड़के बीए में पढ़ने वाली छात्रा को पिछले एक साल से परेशान कर रहे हैं। आगे पढ़िए...

यह भी पढें - देवभूमि में ये क्या हो रहा है? ‘मां नंदा’ की धरती पर महिलाओं का ‘अपमान केंद्र’!
दोनों ने तमंचा दिखाकर पीड़ित का अपहरण करने की भी कोशिश की, लेकिन पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से बच निकली। एक दिन आरोपियों ने छात्रा को रास्ते में रोक कर उसे जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल से उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दीं। इस घटना के बाद छात्रा बेहद डर गई और उसने कॉलेज आना-जाना बंद कर दिया। अब दोनों आरोपी छात्रा को फोन कर उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने छात्रा की शादी ना होने देने और उसके परिवार को गांव से भगा देने की भी धमकी दी है। पीड़ित ने बताया कि 13 जनवरी को उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं एसपी देहात नवनीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी।