Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
: क्रिकेटर ऋषभ पंत चर्चा में रहना खूब जानते हैं। सिडनी में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की छींटाकशी का जवाब देना हो या फिर बल्लेबाजी...ऋषभ हर मोर्चे पर खुद को साबित करते दिखे। इन दिनों ऋषभ पंत अपने खेल के साथ-साथ अपने रिश्तों के लिए चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में ऋषभ ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें उनके साथ एक खूबसूरत लड़की नजर आ रही है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक मैसेज भी पोस्ट किया था। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की के बारे में जानने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस बारे में पूछने पर ऋषभ की मां सवालों के जवाब देने से बच रही हैं। ऋषभ के जीवनसाथी तलाशने के सवाल पर उन्होंने ये जरूर कहा है कि वो ऋषभ की पर्सनललाइफ में इंटरफेयर नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि ऋषभ क्रिकेट की दुनिया में अपना खास पहचान बना चुका है।