उत्तराखंड के लिए एक और गौरवशाली पल है। उत्तराखंड के लाल ने मुंबई मैराथन जीतक वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वॉलीफाई किया है। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय धावक बने हैं।
-
आदिशा
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Nitendra rawat qualify for world marathon
: उत्तराखंड के युवा अब सफलता की नई कहानी गढ़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ काम बागेश्वर के रहने वाले नितेन्द्र सिंह रावत ने कर दिखाया है। नितेंद्र रावत इस साल पहले भारतीय पुरुष धावक बने हैं, जिन्होंने वर्ल्ड मैराथन के लिए क्वाॉलीफाई किया है। महिलाओं में ये कमाल उत्तर प्रदेश के रायबरेली की सुधा सिंह ने किया है। मुंबई में हुई मैराथन में दुनियाभर के 46,414 धावक आए थे। भारतीय धावकों ने टाटा मुंबई मैराथन में भले ही खिताब हासिल नहीं किया हो, उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम जरूर कर ली। उत्तराखंड के नीतेंद्र सिंह रावत ने पुरूषों के वर्ग में भारतीयों में पहला स्थान हासिल कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाईंग मार्क भी हासिल किया। मुंबई मैराथन में किसी भारतीय रनर द्वारा निकाला गया बेस्ट समय 2 घंटे, 15 मिनट और 48 सेकंड है जो 2016 में नितेंद्र सिंह रावत ने ही निकाला था।
यह भी पढें - देहरादून की ईशा नेगी, पहाड़ के ऋषभ पंत..रिश्ते को लेकर मां ने बताई खास बात
हालांकि इस बार रावत अपना पुराना रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाए लेकिन दो घंटे 15 मिनट 52 सेकेंड का समय निकालकर भारतीयों में पहला स्थान हासिल किया। आपको बता दें कि विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफाईंग मार्क दो घंटे 16 मिनट है। मुंबई मैराथन का कोर्स रेकॉर्ड केन्या के गिडियोन किपकेटर के नाम है। उन्होंने 2 घंटे, 8 मिनट और 35 सेकंड में ये मैराथन पूरी की है। साल 2016 में उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया था। ये ट्वीट देखिए