Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: क्रिकेट के मैदान में रनों की बौछार करने वाले पहाड़ के लाल ऋषभ पंत के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आईसीसी ने ऋषभ पंत को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा है। मूलरूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी ऋषभ पंत ने ये खिताब अपने नाम करने के साथ ही आईसीसी की टेस्ट टीम में जगह बनाने में भी कामयाब रहे हैं। आईसीसी ने उन्हें अवार्ड देने के साथ ही टेस्ट टीम में जगह देने की भी घोषणा की। ऋषभ पंत के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम भी कई अवार्ड रहे। विराट कोहली को बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है। इसके साथ ही विराट ने टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी हासिल किया। विराट कोहली को ये अवार्ड पहली बार मिला है। आगे जानिए कि किस तरह से ऋषभ पंत ने आईसीसी का दिल जीता।
Feeling of immense pride as Rishabh is adjudged the ICC Men's Emerging Cricketer of the Year and is a part of the ICC Men's Test Team of the Year.
Posted by Rishab Pant on Tuesday, January 22, 2019