Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: विराट कोहली के नन्हें फैन अथर्व नौटियाल के पैर इन दिनों जमीन पर नहीं पड़ रहे और ऐसा हो भी क्यों ना...भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अथर्व नौटियाल को एक शानदार तोहफा जो दिया है। ऑस्ट्रेलिया में 71 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने की खुशी में कैप्टन कोहली ने अपने नन्हे प्रशंसक अथर्व नौटियाल को अपना बैटिंग पैड गिफ्ट किया, इस पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ भी है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने अपने इस नन्हे फैन को खास गिफ्ट देकर खुश कर दिया। जब से अथर्व को ये बैटिंग पैड मिला है वो इसे एक पल के लिए भी खुद से दूर नहीं करता। अर्थव और उसके माता-पिता सिडनी में रहते हैं। मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला ये परिवार इन दिनों उत्तराखंड आया हुआ है। अथर्व के पिता अनुज नौटियाल औऱ मां मोनिका नौटियाल आईटी एक्सपर्ट हैं।