Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के ऋषिकेश के रहने वाले इंटरनेशनल पहलवान लाभांशु शर्मा को तो आप जानते ही होंगे। लाभांशु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्यस्तर पर 15 और नेशनल लेवल पर 8 गोल्ड मेडल जीते हैं। क्या आप जानते हैं कि लाभांशु शर्मा को विदेश में कोचिंग का ऑफर मिल रहा था लेकिन उन्होंने इसे ठुकराया और कहा कि उससे बेहतर है कि मैं अपने उत्तराखंड के युवाओं को कुश्ती के मैदान में उतारूं और मेडल दिलाऊं। इंटरनेशनल रेसलर लाभांशु शर्मा ने उत्तराखंड में कुश्ती एकेडमी खोलने की इच्छा जताई है। इस वक्त लाभांशु न्यूजीलैंड में कुश्ती की ट्रेनिंग ले रहे हैं, वो न्यूजीलैंड की कुश्ती फेडरेशन के बुलावे पर वहां गए हैं। लाभांशु कहते हैं कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो बस इन प्रतिभाओं को संवारने और उन्हें मौका देने की। अब जानिए कि उन्हें न्यूजीलैंड में क्या ऑफर मिला था।