उत्तराखंड में त्रिशक्ति सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज, बीजेपी नेता नरेश बंसल ने बताई खास बातें

उत्तराखंड में त्रिशक्ति सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। इस बीच बीजेपी भी इसे लेकर खास रणनीति में लगी है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Naresh bansal on trishakti sammelan
Image: Naresh bansal on trishakti sammelan

हरिद्वार: उत्तराखंड में त्रिशक्ति सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। इसके लिए तैयारियां हर तरफ से हो रही हैं। लोकसभा चुनावों की रणनीति को ध्यान में रखकर इस सम्मेलन में बड़े ऐलान भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो बीजेपी उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों का बिगुल इसी सम्मेलन से फूंकने जा रही है। इस बीच रूड़की में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) नरेश बंसल ने बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लोगों के साथ देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जनहित और कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के दुष्प्रचार में लगा है, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। रूड़की के होटल ब्लू सफायर में इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस दौरान उन्होंने कुछ खास बातें भी बताईं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव विकास पर ही होगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों को खास सौगात, अब घर बैठे हासिल कर सकेंगे GPF डिटेल
मोदी सरकार ने बीते चार सालों में विकास को लेकर काफी काम किए हैं और इसी वजह से 2019 में एक बार फिर से बीजेपी सत्ता में होगी। सिर्फ इतना ही नहीं नरेश बंसल ने इसके बाद गरीबों के बीच कंबल भी बांटे। उत्तराखंड में कई परिवार ऐसे भी हैं, जो गरीबी की वजह से गर्म कपड़े तक नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में नरेश बंसल के इस काम से लोगों के चेहरे पर खुशी भी देखने को मिली।
Naresh bansal on trishakti sammelan