उत्तराखंड: 9 बच्चों की मां के सिर चढ़ा प्यार का भूत, प्रेमी के साथ भाग गई!

उत्तराखंड में प्रेमी के प्यार में पागल महिला अपने 9 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई...महिला के बच्चों की जिम्मेदारी अब उसके पति पर आ गई है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड: Mother escape in uttarakhand
Image: Mother escape in uttarakhand

हरिद्वार: ना उम्र की परवाह हुई और ना रिश्तों की..ना अपने पीछे पलते वो 9 बच्चे देखे और दिखा तो सिर्फ प्रेमी का प्यार ? उत्तराखंड के हरिद्वार में भी ऐसा ही कुछ हुआ है, जहां 9 बच्चों की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। अब बच्चों को पालने की जिम्मेदारी उसके पति पर आ गई है। परेशान पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पंचायत से लेकर थाने तक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन लापता बीवी का अब तक सुराग नहीं लगा। मामला हरिद्वार के पथरी इलाके का है, जहां 9 बच्चों की मां अपना घर-परिवार छोड़ प्रेमी संग चली गई। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला के पति ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बीवी शादी समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून गई थी, लेकिन इसके बाद वो वहां से वापस नहीं लौटी। आगे की कहानी जानिए

यह भी पढें - नैनीताल पर मंडराया बड़ा खतरा..झील के डिस्चार्ज गेट पर दरार, जमीन धंसने का खतरा!
इसके बाद पति ने इस बारे में रिश्तेदारों से पूछताछ की तो जो पता चला, उसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों ने बताया कि महिला का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, शादी के बहाने महिला उसी युवक के साथ चली गई है। आरोपी युवक देहरादून के रायपुर का रहने वाला है। इस बारे में पता चलते ही परेशान पति ने बिरादरी की पंचायत कर पत्नी को ले जाने वाले युवक को बिरादरी से अलग करने और उसकी पत्नी को वापस लौटाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पीड़ित पति ने फेरुपुर चौकी में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बहरहाल शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लापता महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। सवाल ये है कि आखिर दुनिया में रिश्तों की कीमत क्या रह गई ?