Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: वो चारों एक साथ ही पुलिस महकमे में भर्ती हुए थे। चारों के परिवार अपने नौनिहालों की इस सफलता पर खुश थे, लेकिन अचानक खुशियों को ग्रहण लग गया। पुलिस के इन चारों जवानों ने एक-एक कर खुदकुशी कर ली। इनमें से 3 जवानों ने फांसी लगा ली तो वहीं चौथे ने शुक्रवार को खुद को गोली मार कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अब ये चारों तो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो अपने पीछे ढेरों सवाल छोड़ गए हैं। इन चारों जवानों की मौत का रहस्य पुलिस के लिए एक पहेली बन गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इन चारों में से किसी ने भी सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था। ऐसे में हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो इन चार दोस्तों ने अपनी जान दे दी...मौत का रास्ता चुन लिया। उत्तराखंड पुलिस के चारों जवान विपिन सिंह भंडारी, जगदीश सिंह, हरीश और चंद्रवीर सिंह साल 2012 बैच के थे। पुलिस ट्रेनिंग के वक्त से ही इनकी दोस्ती के चर्चे खूब हुआ करते थे, लेकिन एक-एक कर चारों इस दुनिया को अलविदा कह गए। पुलिस मुख्यालय ने सिपाहियों की मौत के कारणों की जांच कराने के आदेश दिए हैं।