Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत रहस्य बनकर रह गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साबित नहीं हुआ कि सिपाही चंद्रवीर ने खुद पर गोली चलाई या फिर गोली गलती से चली है। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिपोर्ट आ जाने के बाद भी ये मामला उलझा हुआ है। पुलिस की जांच अब दिशा विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर टिकी है। बैलेस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही सिपाही चंद्रवीर सिंह की मौत के राज से पर्दा उठ सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये पता चला है कि मौत की वजह गोली लगने की वजह से अंदरुनी अंगों के क्षत-विक्षत होने की वजह से हुआ रक्तस्त्राव है, पर गोली जानबूझ कर चलाई गई, या गलती से चली इस बात से पर्दा तभी उठेगा, जब एफएसएल से बैलेस्टिक रिपोर्ट आएगी।