Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
: अपूर्वा नृशंस अपराधी है...वो रोहित से जरा भी प्यार नहीं करती थी। रोहित की मौत के बाद उसने दुखी होने का केवल नाटक किया था। प्रॉपर्टी हड़पने के लिए ही अपूर्वा ने पूरी साजिश रची...रोहित की हत्या के बाद उसका अगला टारगेट मैं और मेरा दूसरा बेटा था...ये कहना है उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी की पत्नी और रोहित शेखर की मां उज्जवला तिवारी का। अपूर्वा की गिरफ्तारी के बाद उज्जवला तिवारी ने रोहित और उज्जवला के रिश्ते को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि अपूर्वा और उसका परिवार शुरू से ही मनी माइंडेड था, लेकिन अपूर्वा प्रोपर्टी के लिए मर्डर तक कर देगी ये मैंने कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि रोहित के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध होने की बात पूरी तरह गलत है। अपना गुनाह छिपाने के लिए अपूर्वा झूठी कहानी गढ़ रही है।उज्जवला तिवारी ने कहा कि अपूर्वा शादी के बाद मुझे रोहित से अलग करना चाहती थी, लेकिन रोहित ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। आगे पढ़िए...