Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: कहते हैं प्यार अंधा होता है...इसीलिए जब प्यार और रिश्तों के बीच अपराधिक सोच पनपने लगती है तो इन्सान इस तरफ ध्यान ही नहीं देता...यही अपराधिक सोच बाद में गुनाह में तब्दील हो जाती है। रोहित शेखर के मामले में भी ऐसा ही हुआ। मां उज्जवला ने उन्हें कई बार आगाह किया था, बहू के खतरनाक इरादों के बारे में बताया था, लेकिन शायद ये उज्जवला ने भी नहीं सोचा था कि बहू अपूर्वा प्रॉपर्टी हासिल करने की अपनी सनक के लिए रोहित का खून करने तक कर देगी। पहले पति और फिर बेटे को खो चुकी उज्जवला तिवारी अब बुरी तरह टूट गई हैं। हाल ही में उन्होंने रोहित शेखर की हत्या की आरोपी अपूर्वा को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उज्ज्वला ने बताया कि उन्होंने रोहित को अपूर्वा के इरादों के बारे में बताया था, लेकिन रोहित ने ध्यान नहीं दिया। सितंबर 2018 में जब रोहित की बाईपास सर्जरी हुई थी तो अपूर्वा उसका ख्याल रखने की बजाय उस पर निराधार आरोप लगाकर कानूनी नोटिस भेज रही थी। वो हमेशा से मुझे मेरे बेटे रोहित से अलग करना चाहती थी। अपूर्वा बहुत महत्वाकांक्षी थी, और उसकी इसी महत्वाकांक्षा ने रोहित की जान ले ली।