Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में शिक्षकों के करीब 1500 खाली पदों पर जल्द ही भर्ती होने वाली है, जिसमें आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण युवाओं को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया के जरिए एलटी के 1024 पद और प्रवक्ता के 500 पदों को भरा जाएगा। प्रदेश में आर्थिक तौर पर पिछड़े सवर्णों के लिए आरक्षण को लेकर स्थिति साफ हो गई है, जिसके बाद प्रवक्ता पदों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग और एलटी पदों के लिए राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन के प्रस्ताव भेजे जाएंगे। निर्वाचन आयोग की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को दस फीसद आरक्षण को लेकर स्थिति अब तक साफ नहीं हो पाई थी, जिस वजह से एलटी और प्रवक्ता के 15सौ पदों पर भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी...हालांकि अच्छी खबर ये है कि अब इन पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने नए सिरे से भर्ती के लिए भेजे जाने वाले अधियाचनों में उक्त आरक्षण व्यवस्था को शामिल करने को हरी झंडी दिखा दी है।