जघन्य हत्याकांड से दहल उठा पहाड़, बेरहमी से महिला की हत्या..पैरों की उंगलियां भी काटी

फगाली गांव में प्रेमी संग गई महिला की लाश प्राइमरी स्कूल के पास मिली...हत्यारे ने महिला के साथ जो क्रूरता की थी, वो देख लोग स्तब्ध हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Women murder in pithoragarh
Image: Women murder in pithoragarh

पिथौरागढ़: कहते हैं जब इश्क का भूत सिर पर सवार हो तो कुछ भी सही-गलत दिखाई नहीं देता। पिथौरागढ़ में भी ऐसा ही हुआ, जहां प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने अपने पति और दो बच्चों तक की परवाह नहीं की...महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई, लेकिन उसके बाद महिला के साथ जो हुआ, उससे पहाड़ का हर वाशिंदा स्तब्ध है...दरअसल प्रेमी के साथ फरार महिला मिली तो जरूर, लेकिन जिंदा नहीं...महिला की हत्या के बाद उसकी लाश जिस हालत में मिली, उसे देख लोगों का दिल दहल गया। महिला के साथ बेइंतहा क्रूरता की गई थी। हत्यारे ने महिला के दोनों पांव के पंजे और दाएं हाथ की अंगुलियां काट कर अलग कर दी थीं, महिला के बाल भी काटे गए थे। महिला का प्रेमी फिलहाल फरार है, पुलिस को शक है कि हत्या उसी ने की है। आइए इस हत्याकांड के बारे में आपको सब कुछ बता देते हैं।

यह भी पढें - देवभूमि को ये किसकी नज़र लग गई ? उत्तरकाशी के बाद पिथौरागढ़ में नृशंस हत्याकांड
घटना सोर घाटी की है, जहां फगाली गांव की रहने वाली अनीता देवी नाम की महिला की हत्या कर दी गई। पता चला कि अनीता बीती 24 अप्रैल को सुरेश नाम के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला के पति ने राजस्व पुलिस के पास रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, मंगलवार को अनीता मिली तो जरूर, लेकिन वो जिस हालत में मिली उसे देख गांव वाले अब तक सदमे में हैं। अनीता की लाश प्राइमरी स्कूल के पास पड़ी थी। उसके दोनों पांव के पंजे और दाएं हाथ की अंगुलियां काट कर अलग कर दी गई थीं। अनीता की मौत के बाद उसके बच्चे बिलख रहे हैं, अनीता का 12 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है...वो अब तक समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी मां की गलती की सजा आखिर उन्हें क्यों भुगतनी पड़ रही है...मां को याद कर दोनों बच्चे बार-बार रोने लगते हैं। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से फरार सुरेश राम की तलाश कर रही है।