Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: खाकी में भी इंसान बसते हैं और ये बात उस वक्त सही साबित हुई, जब एक पुलिसकर्मी ने ब्लड डोनेट कर एक महिला की जान बचाई। मामला रुद्रप्रयाग का है, जहां 39 साल की मीना नाम की महिला का अचानक ऑपरेशन होना था, महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। इसी बीच पब्लिक पुलिस संवाद के जरिए पुलिस को सूचना मिली की नगरासू की रहने वाली मीना नाम की महिला को खून की जरूरत है, क्योंकि उसका ऑपरेशन होना है, इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस के अन्य ग्रुप में पहुंचाई गई। जैसे ही पुलिसकर्मी दीपक नौटियाल को इसकी खबर मिली वो ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार हो गए। दीपक ने एसपी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की और उन्हें परमिशन भी मिल गई। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से परमिशन लेकर वो तुरंत जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंच कर उन्होंने प्रकरण की जानकारी तो पता चला कि महिला का ऑपरेशन किया जाना है। इसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा डॉक्टर्स से संपर्क कर ब्लड डोनेट किया गया
मित्र पुलिस रुद्रप्रयाग की मित्रता एक बार फिर आई काम रक्तदान कर दिया इमरजेंसी ऑपरेशन मे योगदान बचाई महिला की जान
...
Posted by SP Rudraprayag on Friday, May 3, 2019