Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में शादी किसी की भी हो....बैंड आम जनता का ही बजता है...सड़कों पर जाम लगा रहता है, लोगों को सड़क पार करने तक की जगह नहीं मिलती...इन सारी दिक्कतों से पार पाने के लिए पुलिस ने एक नई तरकीब निकाली है...देहरादून में अब अगर किसी कि शादी होगी तो उसे बारात निकालने के लिए पहले पुलिस से परमीशन लेनी होगी। पुलिस के पहरे में ही बारात निकाली जा सकेगी। अब ये मत सोचिए कि पुलिस के पहरे में बारात निकलेगी तो खर्चा पुलिस ही वहन करेगी...ना जी ना ऐसा बिल्कुल नहीं होगा...जितने पुलिसकर्मी बारात निकलने के दौरान तैनात रहेंगे, उनके एक दिन का वेतन अनुमति लेने वाले पक्ष को सरकारी राजकोष में जमा कराना पड़ेगा। दरअसल बारात की वजह से सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ये फैसला किया गया है। बारात की अनुमति लेते वक्त संबंधित पक्ष को पुलिस को ये जानकारी देनी होगी कि बारात में कितने लोग आएंगे।