स्कूल के घर जा रही बच्ची से ऑटो चालक ने अश्लील बातें की, उसे अगवा करने की कोशिश की..जिसके बाद छात्रा चलते ऑटो से कूद गई।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: GIRL JUMPED FROM AUTO TO SAVE HER IN UTTARAKHAND
नैनीताल: पहाड़ में बेटियों की आबरू-जिंदगी खतरे में है...मामला हल्द्वानी का है, जहां ऑटो चालक की अश्लील हरकतों से डरी एक बेटी आबरू बचाने के लिए चलते ऑटो से कूद गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ऑटो चालक उसके साथ घटिया बातें कर रहा रहा था, वो अकेली थी और बेहद डरी हुई थी, इतना ही नहीं आरोपी ने उसे अगवा करने की भी कोशिश की...जैसे ही उसे ऑटो चालक की गंदी नीयत और घटिया इरादों का पता चला उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी। बाद में बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को इस बारे में बताया। घटना सोमवार की दोपहर की बताई जा रही है। दोपहर करीब दो बजे ललित महिला इंटर कॉलेज की 4 छात्राएं घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं, बड़ी मस्जिद के पास तीन छात्राएं ऑटो से उतर गईं, लेकिन नौंवी की एक छात्रा ऑटो में ही बैठी रही, उसे दुर्गा मंदिर के पास उतरना था। जब बच्ची ऑटो मे अकेली रह गई तो ऑटो चालक ने उसके साथ अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। आगे पढ़िए...
यह भी पढें - उत्तराखंड: बैंक कैशियर ने की होटल में आत्महत्या, अब दो महीने के बेटे को कौन पालेगा?
ऑटो वाले की बातें सुनकर छात्रा बेहद डर गई लेकिन उसने फिर भी ऑटो चालक को खूब खरी-खोटी सुनाई और हिम्मत कर के ऑटो से कूद गई। छात्रा को ऑटो से कूदते देख चालक वहां से भाग निकला। बाद में छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। छात्रा के बताने पर परिजनों ने चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। परिजनों को फुटेज में एक ऑटो का नंबर भी मिला है, जिसे वो अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पुलिस और प्रशासन क्या कर रहा है। परिजनों ने अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन आरोपी के बारे में पता नहीं चल पाया। खबर है कि इस संबंध में पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है। सोशल मीडिया पर इस मामले के बारे में सबको जानकारी है। सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फुटेज भी वायरल हो रही है। क्या पुलिस फेसबुक का इस्तेमाल केवल अपने कार्यक्रम बताने के लिए करती है...शहर में एक इतनी बड़ी घटना हो गई, जो कि सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है क्या उसके बारे में पुलिस को कोई खबर नहीं...अगर ऐसा है तो ये सचमुच बहुत अफसोस की बात है...घटना के बारे में पुलिस को संज्ञान लेना चाहिए ताकि बच्चियों पर बुरी नजर रखने वाले हैवान को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।