क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन के कैफे पर गंदगी फैलाने का आरोप लगा है, नगर निगम ने कैफे पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Action taken on rishabh pant sisters cafe
हरिद्वार: एक तरफ आईपीएल में अपने धांसू खेल से छा जाने वाले क्रिकेटर ऋषभ पंत लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, तो वहीं रुड़की में उनकी बहन का कैफे भी खबरों में छाया हुआ है...अब ये कैफे सुर्खियों में तो है, लेकिन गलत कारणों की वजह से, दरअसल क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन के कैफे पर शहर में गंदगी फैलाने का आरोप लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पता चला है कि कैफे के कर्मचारी सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंक रहे थे, साक्षी पंत के कैफे बैक टू बेसिक के बगल में कूड़े और पॉलिथीन का ढेर मिला था, ये ही बात नगर की टीम को खटक गई और निगम ने साक्षी पंत पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। रुड़की नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि 'हमने कैफे की मालकिन साक्षी पंत पर उत्तराखंड एंटी लिटरिंग एंड एंटी स्पिटिंग एक्ट के उल्लंघन के लिए 5,000 रुपयों का जुर्माना लगाया है।' चलिए लगे हाथ आपको ये भी बता देते हैं कि ये कानून नवंबर 2016 में पास हुआ था जिसका उल्लंघन करने पर 200 से 5000 रुपयों तक जुर्माना और छह महीने तक की जेल भी हो सकती है..तो अगली बार आप भी यहां-वहां कचरा फेंकने से पहले एक नहीं सौ बार सोचें क्योंकि ये आपके ही हित में होगा।
यह भी पढें - देवभूमि के मंदिरों पर थी इनकी नापाक निगाहें..कबाड़ बीनने की आड़ में कर रहे थे ऐसा काम
अब कैफे पर नगर निगम ने जुर्माना तो लगा दिया, लेकिन ये बात कैफे प्रबंधन को बात बिल्कुल अच्छी नहीं लगी। उनका मानना है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। कैफे के मैनेजर रोशन पंवार का कहना था कि 'रुड़की नगर निगम गलत तरह से कूड़ा फेंकने पर जुर्माना लगा सकता है लेकिन यह भी तो निगम की ड्यूटी है कि नजदीक ही कूड़ादान रखवाए ताकि हम वहां रोज कूड़ा फेंक सकें...सो सैड...इसे कहते हैं एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी...भई इतना बड़ा कैफे चला रहे हो तो एक डस्टबिन भी रखवा लो...कैफे के अंदर का कचरा बाहर नहीं फेंकना पड़ेगा, पर नहीं अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे नहीं और कसूरवार ठहराएंगे प्रशासन को। आपको बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी का ये रेस्टोरेंट रुड़की के मालकपुर चुंगी इलाके में है, बीते 10 अप्रैल को इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन खुद ऋषभ पंत ने किया था। उम्मीद है नगर निगम की तरफ से जुर्माना लगने के बाद कैफे ने सबक ले लिया होगा, साथ ही जो लोग सार्वजनिक जगहों को अपनी बपौती समझकर कचरा फैलाते रहते हैं उन्हें भी अक्ल आ गई होगी।