Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: शाम को खेत में गाय के घास चरने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था और शाम तक एक शख्स की हत्या कर दी गई। सिर्फ हत्या ही नहीं की गई बल्कि गर्दन काट दी गई और लाश का हाथ काट लिया गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में सरदार की कोठी के पास रहने वाले कृष्णा मौर्य के साथ जो कुछ भी हुआ है, वो वास्तव में दंग कर देने वाला है। कृष्णा मौर्य खुद की टैक्सी चलाता था। घर के सामने किसी और जमीन थी और वो उसमें खेती भी करता था। शाम को करीब 6 बजे राजेंद्र नाम के व्यक्ति की गाय उस खेत में पहुंच गई। बताया जा रहा है कि राजेंद्र नेवी से रिटायर है। गाय ने खेत की फसल खा दी और इसके बाद एक मामूली विवाद हुआ। ये विवाद इतना बढ़ा कि तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और एक सुहागन की मांग का सिंदूर उजड़ गया। कृष्णा के खेत में गाय आई तो उसने इस बात का विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उस वक्त ही राजेंद्र ने कृष्णा को कहा कि मैं तुम्हें देख लूंगा। जान से मारने की धमकी देने के बाद वो वहां से चला गया। आगे पढ़िए