पहाड़ के सुशील को बधाई...JEE एडवांस परीक्षा में पाई सफलता...किसान पिता का सिर गर्व से ऊंचा

टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर के छात्र सुशील ने जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। सुशील के पिता किसान हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल न्यूज: TEHRI GARHWAL FARMER SON JEE EXAM
Image: TEHRI GARHWAL FARMER SON JEE EXAM

टिहरी गढ़वाल: जेईई एडवांस परीक्षा में उत्तराखंड के होनहारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इन्हीं होनहारों में शामिल हैं टिहरी के रहने वाले सुशील...जेईई एडवांस परीक्षा में सुशील ने कैटेगरी में 122वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। सुशील की ये उपलब्धि बेहद खास है। उनके पिता हर्षपति किसान हैं, जबकि मां सुनीता देवी गृहणी हैं। सुशील का बचपन संघर्षों में बीता, पर उन्होंने तय कर लिया था कि जीवन में कुछ बड़ा करना है। उनका लक्ष्य एकदम साफ था, माता-पिता और गुरुजनों ने भी सुशील को खूब सपोर्ट किया। सबका प्रोत्साहन मिला तो सुशील ने 12वीं पास करने के बाद जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए एक साल ड्रॉप भी किया और तैयारी में जुटे रहे। सुशील टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर के रहने वाले हैं। साल 2018 में सुशील ने जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं पास की थी। इसके साथ ही वो जेईई की तैयारी में जुट गए।

यह भी पढें - पहाड़ के कमलेश को अनंत शुभकामनाएं...लाखों की नौकरी छोड़कर वायु सेना में ऑफिसर बने
इसी साल जेईई मेंस में सुशील ने 99.18 परसेंटाइल के साथ 173 कैटेगरी रैंक हासिल करने में सफलता पाई। इस सफलता ने सुशील का उत्साह बढ़ाया और वो जेईई एडवांस की तैयारी करने लगे। एग्जॉम क्लीयर करने के लिए उन्होंने हर दिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई की। इस मेहनत का अच्छा फल भी उन्हें मिला और किसान का ये बेटा जेईई एडवांस में 122वीं रैंक पा गया। उन्होंने जेईई एडवांस में 141 अंक हासिल किए हैं। सुशील के घर इन दिनों बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुशील ने कहा कि वो जल्द ही अपने कोर्स और संस्थान को लेकर फैसला लेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। पहाड़ के इस होनहार लाल को राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी ढेरों बधाई। इसी तरह से जीवन में आगे बढ़ते रहिए।