उत्तराखंड में नहर में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र 23 साल बताई जा रही है, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: WOMEN FOUND DEAD IN RAMNAGAR NAINITAL
रामनगर: उत्तराखंड में महिला की हत्या का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। हत्यारों ने महिला को मौत के घाट उतारने के बाद उसकी लाश को नंदपुर चिल्किया की बड़ी झील में फेंक दिया था। जिस हालत में महिला की लाश मिली उसे देख वहां मौजूद हर इंसान का कलेजा मुंह को आ गया। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। दरिंदों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया था। महिला कौन थी, कहां की रहने वाली थी। इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। घटना शनिवार सुबह की है, नैनीताल के रामनगर के चिल्किया नंदपुर गांव के लोगों के लिए ये एक आम सुबह थी, पर कुछ ही देर में सबकुछ बदलने वाला था। ग्रामीण नहर के पास टहल रहे थे कि तभी उन्हें नहर में महिला की लाश उतराती देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर शव को नहर से निकाला, तो उसकी हालत देख उन्हें उबकाई आ गई। महिला की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है। उसने लाल रंग की सलवार कमीज पहनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि महिला आस-पास की रहने वाली नहीं लग रही। उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है, ताकि महिला की पहचान हो सके।
यह भी पढें - उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...टेंपो और टैंकर की भीषण टक्कर..1 की मौत 8 लोग घायल
महिला के पास से एक तौलिया, एक चादर और रुमाल मिला है। पुलिस का कहना है कि ये किसी होटल के हो सकते हैं। पुलिस टीम ने जानकारी जुटाने के लिए पीरूमदारा, ढिकुली, पाटकोट गांव के स्थानीय होटल और रिजॉर्ट में पहुंचकर जांच भी की, पर महिला के बारे में फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल सका है। बता दें कि पिछले महीने बैलपड़ाव के करकट नाले में भी महिला का कंकाल मिला था। कोसी, क्यारी रोड पर भी शव मिल चुके हैं, जिनके बारे में पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई। रामनगर में आम-लीची के सीजन में बाहर से आने वाले मजदूरों की संख्या बढ़ जाती है, इनमें से कई का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं होता। ऐसे में अगर कोई अपराधिक गतिविधियों में शामिल है तो उसके बारे में पता कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। खैर अपराध की लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने बगीचों के ठेकेदारों से अपने यहां काम करने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने को कहा है।