Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पहाड़ के गांवों में इन दिनों ऐसी-ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिनके बारे में इससे पहले कभी नहीं सुना गया। ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना हुई है उत्तरकाशी के नौगांव में जहां सगी बेटी ने पिता की गर्दन पर कुदाल से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी बेटी ने राजस्व पुलिस के सामने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है। हत्या के पीछे उसने जो वजह बताई है, उसे सुन पुलिस के साथ-साथ हर कोई सन्न है। आरोपी बेटी ने बताया कि उसका पिता नशे में धुत्त होकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश कर रहा था। उसने नशेड़ी पिता को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब वो माना नहीं तो बेटी ने उसकी गर्दन पर कुदाल से वार कर उसकी हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल कुदाल भी बरामद कर ली गई है। पूरा मामला क्या है चलिए जानते हैं।