Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: अच्छा लगता है, जब ऊंचे ओहदों पर होने के बावजूद उत्तराखंड के लोग अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति को नहीं भूलते। देश की सेवा करते हुए अपने पहाड़ से भी जुड़े रहते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल। एक प्रभावशाली पद पर होने के बावजूद वो पहाड़ को कभी नहीं भूले। पहाड़ से, अपने गांव से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। समय-समय पर उन्होंने इस बात को जाहिर भी किया। शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल निजी दौरे पर मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। चलिए अब आपको बता देते हैं कि अजीत डोभाल का ये दौरा खास क्यों है। दरअसल अजीत डोभाल शनिवार को अपने पैतृक गांव घीड़ी जाएंगे। जहां वो अपनी कुलदेवी बाल कुंवारी देवी की आराधना करेंगे। अजीत डोभाल के आगमन से उनके गांव में खुशी की लहर है। गांव वाले बस उनकी एक झलक देखना चाहते हैं।