टिहरी से विदा होंगी DM सोनिका..पहाड़ को बहुत कुछ देकर चली जाएंगी

गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हो या फिर लेटलतीफ अफसरों को घुड़की देना, पहाड़ के लिए डीएम सोनिका ने जो काम किए हैं उन्हें लोग कभी नहीं भूलेंगे...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड: TEHRI DM SONIKA TO RELIEVE
Image: TEHRI DM SONIKA TO RELIEVE

टिहरी गढ़वाल: अफसरों के तौर पर उत्तराखंड को ऐसे कई काबिल युवा मिले हैं, जो पहाड़ की तकदीर बदलने के में जुटे हैं। इनमें से एक है टिहरी की डीएम सोनिका, जिन्हें शासन ने अब नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। टिहरी की डीएम सोनिका का तबादला हो गया है, लेकिन यहां के लोगों के लिए उन्होंने जो किया है उसे लोग कभी नहीं भूल सकते। महिलाओं संग बैठकर उनकी समस्याएं सुनना हो, या फिर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार...डीएम सोनिका ने पहाड़ के लिए कुछ ऐसे जरूरी फैसले लिए, जिनका दूरगामी असर होगा। धीरे-धीरे ही सही पहाड़ के गांवों की तस्वीर बदलेगी। आपको याद होगा कुछ समय पहले डीएम सोनिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इनमें वो चंबा के डडूर गांव में गेहूं की फसल काटती दिख रही थीं। डीएम सोनिका ऐसे ही सरल व्यक्तित्व की हैं। वो लोगों से जुड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करती रहीं। बीती 24 अप्रैल को वो क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पानी और शौचालय की व्यवस्था का जायजा लेने गई थीं, इसी दौरान उन्होंने कुछ महिलाओं को खेत में फसल काटते देखा, और उनकी मदद करने लगीं। डीएम को अपने बीच पाकर महिलाएं भी बहुत खुश थीं, उन्होंने DM सोनिका को खूब आशीर्वाद दिया।

पिछले साल की बात है, जुलाई महीने में नई टिहरी में जनता दरबार लगा था। यह भी पढें - दीपक रावत को हरिद्वार DM पद से हटाया गया...मिल गई बहुत बड़ी जिम्मेदारी
दरबार में कुछ अफसर देर से पहुंचे थे, जिस पर डीएम सोनिका ने उन्हें ना केवल जनता दरबार से बाहर कर दिया, बल्कि उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दे दिए थे। लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने से वो कभी झिझकी नहीं। डीएम सोनिका की पहल पर ही टिहरी जिले में स्वास्थ्य सेवा 555 का संचालन किया जा रहा है। ये अपनी तरह का अभिनव प्रयास है, जिसके जरिए दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। 555 सेवा के जरिए अब तक हजारों मरीज स्वास्थ्य सेवा का फायदा उठा चुके हैं। डीएम सोनिका को नई टिहरी वाले हमेशा याद रखेंगे। बता दें कि टिहरी जिले की डीएम सोनिका का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें प्रबंध निदेशक सिडकुल के साथ ही अपर सचिव पर्यटन, संस्कृति, नागरिक उड्डयन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा का जिम्मा सौंपा गया है। टिहरी जिले के डीएम अब वी षणमुगम होंगे।