Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: वर्ल्ड कप से उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बड़े ही नाटकीय अंदाज में ऋषभ पंत की वर्ल्ड कप में वापसी हुई है। नाटकीय इसलिए क्योंकि पहले ऋषभ पंत का टीम में सलेक्शन नहीं हुआ था। इसके बाद अचानक शिखर धवन के अंगूठे में चोट लगी और ऋषभ पंत को इंग्लैंड बुला लिया गया था। पंत इंग्लैंड तो चले गए थे लेकिन उन्हें टीम में मौका नहीं मिल रहा था। विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में रखा गया लेकिन वो सही ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऋषभ पंत का उतरना ही विराट कोहली को ठीक लगा। अगर धोनी को छोड़ दिया जाए, तो ऋषभ पंत उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी होंगे, जो वर्ल्ड कप खेलने उतरे हैं। विराट कोहली पहले से ही चाहते थे कि ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जाए आखिरकार हुआ भी वो ही।