Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: आजकल टीम इंडिया वर्ल्ड कप में धमाल पर धमाल मचा रही है। इस बीच 87 साल की एक क्रिकेट फैन भी खूब वायरल हो रही है। इस क्रिकेट फैन का नाम है चारुलता पटेल। भारत बांग्लादेश मैच के बाद हर कोई चारुलता का फैन हो गया है। यहां तक कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी मैच के बाद चारुलता पटेल के पास गए और आशीर्वाद लिया। अब बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा ने भी बुजुर्ग फैन के लिए बड़ी घोषणा कर दी है । आनंद महिन्द्रा आमतौर पर मैच नहीं देखते लेकिन बुजुर्ग फैन को देखने के लिए मैच देखा। आपको बता दें किआनंद महिंदा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख हैं । उन्होने जैसे ही 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा वो उनके फैन हो गए। उन्होंने ट्वीट किया कि–‘ मैं मैच नहीं देख रहा था। लेकिन अब मैंने इस महिला को देखने के लिए टीवी ऑन किया है। वो मैच विनर की तरह नजर आ रही हैं। पता लगाइए ये कौन हैं और मैं वादा करता हूं कि मैं भारत के अगले जितने भी मैच होंगे, उसके लिए इनके टिकट के पैसे दूंगा।’ आगे देखिए वीडियो