गढ़वाल की उन्नति बिष्ट को बधाई...एशियन चैंपियन बनने चली बगानीखाल गांव की बेटी

आप इस बेटी की सफलताओं की लिस्ट देखेंगे तो आपको हैरानी होगी..साथी ही आप इस बिटिया की मेहनत को भी सलाम करेंगे...बधाई उन्नति बिष्ट को
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उन्नति बिष्ट: unnati bisht of pauri garhwal
Image: unnati bisht of pauri garhwal

: उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में रहने वाली बेटियां सीमित संसाधनों के बावजूद हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर चाहे क्षेत्र शिक्षा को हो या फिर खेल का, पहाड़ की बेटियां अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ऐसी ही होनहार बिटिया है पौड़ी की रहने वाली उन्नति बिष्ट। उन्नति का चयन एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार खुश है, क्षेत्र के लोग भी खुशी से फूले नहीं समा रहे। उन्नति ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। चलिए अब उन्नति के बारे में थोड़ा और जान लेते हैं। वो कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले द्यूसा बगानीखाल गांव की रहने वाली हैं। उन्नति छोटे गांव में रहती जरूर हैं, पर उनका हौसला बड़ा है साथ ही सपने भी। जिन्हें पूरा करने के लिए वो दिन रात मेहनत कर रही हैं। आगे जानिए उन्नति बिष्ट के जीवन की बड़ी उपलब्धियां

यह भी पढें - 87 साल की फैन को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम...कारोबारी आनंद महिन्द्रा ने की बड़ी घोषणा..देखिए
उन्नति की उपलब्धियों के बारे में सुनकर आप भी दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। वो तीन बार बैडमिंटन अंडर 19 की चैंपियन रह चुकी हैं। साल 2019 में उन्हें सीनियर चैंपियन का खिताब मिला। वो बंगलुरु में हुई ऑल इंडिया 19 की उपविजेता भी रह चुकी हैं। पहाड़ की ये होनहार बेटी भारत की तरफ से इंडोनेशिया, म्यांमार और जर्मनी में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अब उन्नति एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 में हिस्सा लेंगी। जो की चाईना के सूजो में आयोजित होगी। उन्नति एक बार फिर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उम्मीद है इस बार भी वो जीतकर लौटेंगी और उत्तराखंड को गौरवान्वित करेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्नति को बधाई देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी उन्नति को शुभकामनाएं...तुम यूं ही उन्नति करती रहो उन्नति, क्योंकि तुम जैसी बेटियां ही दूसरी बच्चियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।