अगर आपका फोन भी बात करते वक्त गरम हो जाता है तो ये खतरे का सिग्नल हो सकता है, पढ़िए उत्तराखंड में युवक के साथ क्या हुआ..
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: mobile blast in haridwar uttarakhand
हरिद्वार: मोबाइल फोन आज इंसान की मूलभूत जरूरत बन गया है। लोगों में महंगे से महंगा फोन खरीदने की होड़ लगी है, पर ये फोन कब दगा दे जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अब उत्तराखंड की ये घटना ही देख लीजिए, युवक ने तीन महीने पहले एक दुकान से महंगा मोबाइल फोन खरीदा था। सोमवार शाम जब वो फोन पर बात कर रहा था, तो अचानक फोन में ब्लास्ट हो गया। मोबाइल के चिथड़े उड़ गए, पर शुक्र है कि उसकी जान बच गई। वो सुरक्षित भले ही है लेकिन अब तक सदमे में है। घटना हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके की है। जहां एक युवक ने महंगा स्मार्टफोन खरीदा था। वो सराय इलाके में रहता है। सोमवार शाम वो मोबाइल पर अपनी बहन से बात कर रहा था, कि तभी जोरदार धमाके के साथ फोन फट गया। एक पल के लिए तो युवक समझ नहीं पाया कि अचानक हुआ क्या, बाद में उसने देखा कि उसके मोबाइल के टुकड़े हो गए हैं। शुक्र है कि युवक को कुछ नहीं हुआ वरना मोबाइल विस्फोट के चलते ऐसे-ऐसे हादसे हो जाते हैं कि लोगों की जान पर बन आती है। इस संबंध में जब देहरादून स्थित मोबाइल कंपनी के टेक्निकल हेड से बात की गई, तो उन्होंने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढें - उत्तराखंड: 10 हजार रुपये में अफसर ने बेचा ईमान..रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार
तीन महीने पहले खरीदे स्मार्टफोन का क्या हाल हुआ है, ये आप तस्वीरें देखकर आसानी से समझ सकते हैं। पीड़ित युवक अब तक सदमे में है। युवक का कहना है कि उसने इस संबंध में मोबाइल कंपनी के टेक्निकल हेड को सूचना दे दी है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। पर ये सरासर लापरवाही का मामला है। जैसा हादसा उनके साथ हुआ है किसी और के साथ भी हो सकता है। मोबाइल कंपनी को अपने हैंडसेट्स चेक करने चाहिए। पीड़ित ने इस संबंध में मोबाइल कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। कुछ बातें आपको भी ध्यान रखनी चाहिए...आगे जानिए..चार्जिंग करते समय कभी भी बात न करें। इससे बैटरी जल्दी गर्म हो सकती है। जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कभी भी अपनी बैटरी को बिल्कुल लो न होने दे। जब भी फोन चार्ज करें तो उसे 30 प्रतिशत तो जरुर चार्ज करें। इस बात का ध्यान रखे कि कभी भी चार्जिग करते समय फोन का इस्तेमाल न करेँ। इससे वह जल्द गर्म हो जाता है। जो कि ब्लास्ट होने का कारण बन सकता है।