Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के लिए एक बार फिर से मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई है। इसका सबसे पहला असर रुद्रप्रयाग जिले में देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के सारी चलसील गांव में भूस्खलन आया और पूरा गांव मलबे से अट गया। खेत और सड़क..सब कुछ बह गए हैं। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव में मूसलाधार बारिश हो रही थी और इसके चलते पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से गांव के खेत मलबे से अट गए हैं। बताया जा रहा है कि गांव की पेयजल लाइनें भी ध्वस्त हो गई हैं। खबर है कि गांव की करीब तीस मीटर सड़क बह गई है। गांव वालों का कहना है कि गांव के ऊपर जंगल में काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल शुक्र इस बात का है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुआ है लेकिन मलबे की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आगे देखिए तस्वीरें