चमोली जिले के बाद उत्तरकाशी में भी भूस्खलन से तबाही…7 जिलों के लिए चेतावनी जारी

चमोली के बाद उत्तरकाशी में भी भूस्खलन की खबर आ रही है। अलग अलग जिलों के लिए चेतावनी जारी हुई है। देखिए तस्वीरें
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri
Image: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri

उत्तरकाशी: रुद्रप्रयाग में बारिश से तबाही की खबरों के बाद उत्तरकाशी से भी भूस्खलन की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां लैंड स्लाइड की वजह से गंगोत्री राजमार्ग बंद हो गया है। सड़क पर मलबा इकट्ठा है, जिस वजह से रास्ता बंद है। गाड़ियों को वैक्ल्पिक रास्ते से गुजारा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि रास्ते को खोल दिया गया है, पर खतरा अब भी बना हुआ है, यही वजह है कि फिलहाल इस रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। गाड़ियों को दूसरे रास्तों से गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है। उत्तरकाशी में चुंगी बड़ेथी के पास गंगोत्री हाईवे पर मलबा जमा है। जिस वजह से ट्रैफिक रुका हुआ है। भूस्खलन की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो वाकई डराने वाली हैं। बारिश का दौर अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन उत्तराखंड के हर हिस्से से तबाही की जैसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, उन्हें देख डर लगता है।

  • गंगोत्री हाईवे पर ट्रैफिक रुका

    land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri
    Pic: 1/ 5
    Image: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri

    इस वक्त गंगोत्री हाईवे पर ट्रैफिक रुका हुआ है। सड़क पर मलबा जमा होने की वजह से गाड़ियों को यहां से गुजरने नहीं दिया जा रहा, उन्हें दूसरे रास्ते से निकाला जा रहा है।

  • तैयार हुआ नया भूस्खलन जोन

    land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri
    Pic: 2/ 5
    Image: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑलवेदर रोड के निर्माण की वजह से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हुआ है। ये क्षेत्र के लिए खतरे का संकेत है। इस वक्त प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रास्ते से मलबा हटा दिया गया है, पर सुरक्षा की दृष्टि से इस पर गाड़ियों की आवाजाही पर अब भी रोक लगी है।

  • सुरक्षा पर कड़ी निगरानी

    land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri
    Pic: 3/ 5
    Image: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri

    आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि लैंड स्लाइड जोन का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। जेसीबी की मदद से रास्ता खोल दिया गया है। पर सुरक्षा की दृष्टि से इस रास्ते पर अब भी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

  • वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला

    land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri
    Pic: 4/ 5
    Image: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri

    वाहनों को भगीरथी नदी के दूसरी तरफ वाले वैकल्पिक रास्ते से भेजा जा रहा है। भूस्खलन की वजह से गंगोत्री यात्रा में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

  • 7 जिलों के लिए अलर्ट

    land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri
    Pic: 5/ 5
    Image: land slide in uttarkashi uttarakhand gangotri

    मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।