#Viral_Fact #Viral_Video #False_News जानिए #हरिद्वार का वायरल हुआ मंशा देवी रोपवे की ट्रॉली में आग लगने का वीडियो के पीछे का सच
TEN_NEWS ने Jericho Cable Car Israel Catches Fire Midway का वीडियो 12 मार्च 2015 को पोस्ट किया था.
मंशा देवी रोपवे की ट्रॉली में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल की तो यह मामला फर्जी निकला। दिनभर सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया रहा।
इस वीडियो में एक ट्रॉली जलती दिख रही है। वीडियो वायरल होने से अफवाह फैल गई कि मंशा देवी रोपवे की ट्रॉली में आग लग गई है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल हरकत में आई स्थानीय पुलिस रोपवे पर पहुंच गई। रोपवे अधिकारियों को इस मामले की पूरी जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मंशा देवी रोपवे पर सब कुछ सामान्य है।
कंपनी अधिकारियों ने अपील की कि आमजन अफवाह न फैलाएं। मंशा देवी रोपवे पर सबकुछ ठीक है। उषा ब्रेको कंपनी के प्रबंधक मनोज डोभाल ने कहा कि कंपनी अपनी गुणवत्ता और मानकों से कोई समझौता नहीं करती है। कंपनी को लेकर जिस तरह का प्रचार किया जा रहा है वह बेबुनियाद है।
उन्होंने बताया कि जिस वीडियो को हमारी कंपनी का बताकर प्रचारित किया जा रहा है। वह फिलीपींस में तीन साल पहले शूट किए गए एक टीवी कार्यक्रम की शूटिंग का है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया।
Posted by City Live on Friday, July 5, 2019